यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म 18 फरवरी से भरे जाएंगे परीक्षा 19 मई को होगी
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म 18 फरवरी से भरे जाएंगे परीक्षा 19 मई को होगी
एलयू की तरफ से भेजे गए प्रस्तावित कार्यक्रम को शासन ने मंजूरी दे दी है B.Ed स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर अमिता बाजपेई के अनुसार 18 फरवरी से शुरू होने वाले ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च तक चलेंगे लेट फीस के साथ 22 मार्च तक आवेदन का मौका होगा 19 मई को प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे 20 से 25 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही 12 जुलाई से काउंसलिंग करवाई जाएगी नया सत्र 2 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है
फीस में बदलाव नहीं
आवेदन फार्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे इस साल फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन फीस 15 सो रुपए तय की गई है अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अभ्यार्थियों के लिए ₹750 रुपए फीस देनी होगी
b.ed एडमिशन में पिछले साल की तरह इस साल भी ईडब्ल्यूएस कोटे की सुविधा दी जाएगी लेट फीस सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 500 और एससी एसटी के लिए ₹250 है प्रदेश के B.Ed कॉलेजों में ढाई लाख सीटों पर एडमिशन के लिए परीक्षा करवाई जा रही है

Comments
Post a Comment