PM-Kisan: करीब 33 लाख अयोग्य किसानों को मिला पीएम-किसान का पैसा, जानिए कब से जारी होगी 8वीं किस्त
PM-Kisan Samman Nidhi: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि 32.91 लाख अयोग्य लाभार्थियों के खाते में इस स्कीम के तहत 2,326 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. अब राज्य सरकारें इस रकम को वसूलने में जुटी हैं.
PM-Kisan: करीब 33 लाख अयोग्य किसानों को मिला पीएम-किसान का पैसा, जानिए कब से जारी होगी 8वीं किस्त
कुछ राज्यों को छोड़कर अन्य सभी राज्यों के लिए इस स्कीम का पोर्टल UIDAI और इनकम टैक्स डेटाबेस से इंटीग्रेट किया गया है.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 32.91 लाख अयोग्य लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 2,326 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. इनमें कुछ टैक्स जमा करने वाले लोग भी हैं. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकारें इसकी जांच कर ही हैं. पीएम-किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) स्कीम के तहत केंद्र
सरकार छोटे एवं सीमांत किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है. यह राशि 3 किस्त में सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. तोमर ने यह भी कहा कि इस स्कीम में कई तरह के वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अपनाया गया है ताकि कम से कम गलतियां हो सकें और योग्य लाभार्थी को ही इस स्कीम का लाभ मिल सके.
राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कृषि मंत्री की तरफ से बताया गया, 'हालांकि, वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत यह पाया गया कि 2,326.88 करोड़ रुपये 32,91,152 अयोग्य लाभार्थियों के खाते में भेजा जा चुका है. इसमें कुछ टैक्स जमा करने वाले व्यक्ति भी हैं.' उन्होंने यह भी बताया कि कुछ मामलों में ब्लॉक/जिला अधिकारियों ने गलत तरीके से अयोग्य किसानों को इसका लाभ दिया है.
अच्छी खबर
तमिलनाडु में वूसले गए 158 करोड़ रुपये
कनार्टक में इस तरह के 2,03,819 गलत रजिस्ट्रेशन हुए हैं और इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.
तमिलनाडु में ऐसे करीब 6 लाख मामले आए हैं और इनमें से 158.57 करोड़ रुपये वापस वसूले भी जा चुके हैं. तमिलनाडु में अब तक 16 एफआईआर दर्ज हुआ है और 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. गुजरात में 7,000 किसानों को इस स्कीम के लिए अयोग्य करार दिया गया है.
इनकम टैक्स जमा करने वाले लाभार्थियों के बारे में कैसे जानकारी मिलती है?
बता दें कि जम्मू व कश्मीर, मेघालय, लद्दाख और असम को छोड़कर अन्य सभी राज्यों के लिए पीएम-किसान पोर्टल को UIDAI के जरिए इंटीग्रेट किया गया है. इस पोर्टल को इनकम टैक्स डेटाबेस (Income Tax Database) से भी जोड़ा गया है ताकि उन लाभार्थियों का पता लगाया जा सके तो इनकम टैक्स जमा करते हैं.
कब तक मिलेगी 8वीं किस्त?
छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए इस स्कीम के तहत 8वीं किस्त होली के बाद मिल सकती है. संभव है कि केंद्र सरकार ने 8वीं किस्त अप्रैल से जारी करना शुरू कर दे. हालांकि, सरकार की तरफ से इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह प्रयास लगाए जा रहे हैं. इस स्कीम के तहत अप्रैल-जुलाई के बीच एक किस्त, अगस्त से नवंबर के बीच दूसरी किस्त और दिसंबर से मार्च के बीच साल की तीसरी किस्त आती है. दिसंबर-मार्च 2020-21 के लिए अब तक 9.45 करोड़ किसानों को इस स्कीम का लाभ मिल चुका है.
Your Problem
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-bdNEN6HvuKYPoSkeCdgr8R_6saQpyEjjWFV3e0ne4xa4EA/viewform?usp=sf_link



Hum garden ka laia b KRo sir Kuch shokria
ReplyDeleteSir Huma b mala gaa
Deleteveri good
ReplyDelete