उत्तर प्रदेश में वर्ष 2021 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए झांसी जनपद में 77 केंद्रों का चयन किया गया है और इन केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में लगा है।
मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2021 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्र निधार्रण सम्बन्धी जनपदीय समिति की विकास भवन में गुरूवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में परीक्षा के लिए 77 केंद्रों का चयन किया गया है और इन सभी केंद्रों पर नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षाओं को सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बदार्श्त नही होगी। यदि अभी भी कोई परीक्षा केंद्र ऐसा है जहां पूर्व में नकल सम्बन्धी या अन्य कोई गड़बड़ी की शिकायत है तो उसे परीक्षा केन्द्र नही बनाया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के सम्बन्धित एसडीएम चयनित 77 परीक्षा केन्द्रों का पुन: सत्यापन करना सुनिश्चित करें, साथ ही यह अवश्य देख लें कि परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा है। विद्युत व्यवस्था के अतिरिक्त पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि बना है कि नही। जिस विद्यालय में बाउन्ड्रीवाल नही है, उसे परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाये।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री कोमल सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 77 परीक्षा केन्द्रों पर हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षा सम्पन्न होगी
जबकि वर्ष 2020 में 81 परीक्षा केन्द्र थे, इस वर्ष परीक्षा केन्द्रों में कमी की गयी। परीक्षा केन्द्रों की तहसीलवार जानकारी देते हुये बताया कि तहसील झांसी में 05 राजकीय विद्यालय, 20 सहायता प्राप्त विद्यालय, 02 जिला पंचायत एवं विद्युत परिषद से सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 12 वित्तविहीन विद्यालय सहित कुल 39 परीक्षा केन्द्र है। तहसील मऊरानीपुर के परीक्षा केन्द्रों के विषय में बताया कि 04 राजकीय, 06 राज्य सरकार से सहायता प्राप्त, 04 वित्तविहीन विद्यालय है, कुल 14 परीक्षा केन्द्र तहसील मऊरानीपुर में बनाये गये है।
उन्होंने तहसील मोंठ की परीक्षा केंद्र के विषय में बताया कि 02 राजकीय विद्यालय,09 राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालय सहित कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।तहसील गरौठा में 01 राजकीय, 04 विद्यालय राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, 02 वित्तविहीन विद्यालय सहित 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तहसील टहरौली में कोई राजकीय विद्यालय नहीं होने के कारण 02 राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त, 01 विद्यालय जिला पंचायत एवं विद्युत परिषद से सहायता प्राप्त तथा ०3 वित्तविहीन विद्यालयों सहित 06 विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2021 हाई स्कूल/ इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 47769 प्रतिभाग कर रहे हैं। हाई स्कूल परीक्षा में 25381 जिसमें 13766 बालक, 11615 बालिकाएं शामिल है। इंटरमीडिएट परीक्षा में 22388 परीक्षाथीर् शामिल हो रहे हैं, जिसमें 11967 बालक व 10421 बालिकाएं परीक्षा में शामिल होंगी।इस मौके पर एसडीएम सदर राजकुमार, मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोंठ अतुल कुमार, टहरौली मंजूर अहमद सिद्दीकी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment