उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं 2021 की परीक्षाओं के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल, 2021 से शुरू हो जाएंगी और मई माह तक चलेंगी। ऐसे में बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा के लिए डेटशीट भी जारी कर दी गई है।
इसके लिए छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर 10वीं परीक्षा के लिए निर्धारित शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं। जिससे स्टूडेंट्स को एग्जाम की जानकारी पहले से होती रहे और वह अपनी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। अगर आपके आसपास भी यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का कोई छात्र है और अभी तक उसे डेटशीट नहीं मिल पाई है, तो इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप उसकी मदद कर सकते हैं। जिसके लिए बस आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
Good
ReplyDelete