UP Board Exam Date 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं और बारहवीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय इस हफ्ते ले सकता है। बताया जा रहा है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं का आयोजन कब होगा इस पर फैसला बोर्ड की तरफ से इसी हफ्ते लेने की संभावना है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। आपको बता दें कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक स्थगित करने फैसला लिया गया था।
Future News
Xtylish Funny
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित किया है। सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और बारहवीं की परीक्षा को स्थगित किया है। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए 20 जून को घोषित करेगी। आईसीएससीई बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। हालांकि, यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अभी और आगे बढ़ सकती हैं। इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि योगी सरकार दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फैसला जल्द ले सकती है। इससे पहले यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी। उससे पहले बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थी लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन पर कब फैसला लिया जाएगा।

Comments
Post a Comment