सुपर वईजर सुपरवाइजर का मतलब किसी के देखरेख मैं किसी कार्य को पूर्ण करना और जिस व्यक्ति के देखरेख में कार्य पूर्ण होता है उस व्यक्ति को हम सुपरवाइजर कहते हैं। Supervisor दैनिक आधार पर कर्मचारियों के प्रदर्शन की निगरानी करते हैं। एक Supervisor कंपनी के आधार पर एक कर्मचारी, पूरे विभागीय कर्मचारियों के समूह का प्रबंधन कर सकता है सुपरवाइजर एक टीम या group लीडर होता है जिसके बारे में हम जानेंगे की सुपरवाइजर का काम क्या होता है क्योंकि की क्या क्या जिम्मेदारियां होती हैं कार लोगों को नहीं पता होता है जिसकी जानकारी आपको यहां से मिल जायेगी. What is superior in Hindi सुपरवाइजर का मतलब किसी के देखरेख मैं किसी कार्य को पूर्ण करना और जिस व्यक्ति के देखरेख में कार्य पूर्ण होता है उस व्यक्ति को हम सुपरवाइजर कहते हैं। Supervisor दैनिक आधार पर कर्मचारियों के प्रदर्शन की निगरानी करते हैं। एक Supervisor कंपनी के आधार पर एक कर्मचारी, पूरे विभागीय कर्मचारियों के समूह का प्रबंधन कर सकता है सुपरवाइजर एक टीम या group लीडर होता है जिसके बारे में हम जानेंगे की सुपरवाइजर का काम क्या होता है क्योंकि की क्या ...
Uttar Pradesh : यूपी में बीते 24 घण्टों में कोरोना के 25858 नए मामले, 352 लोगों की मौत, योगी सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, अब सोमवार तक रहेगा लागू
Uttar Pradesh : यूपी में बीते 24 घण्टों में कोरोना के 25858 नए मामले, 352 लोगों की मौत, योगी सरकार ने तुरंत प्रभाव से 10 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, अब सोमवार तक रहेगा लागू
इंटरनेट डेस्क। उत्तरप्रदेश में कोरोना के कारण लगातार हालात बिगड़ने के बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए लॉकडाउन की अवधि को 10 मई सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया है। इससे पहले 6 मई तक कोरोना कर्फ्यू था। लेकिन 10 मई सुबह 7 बजे तक प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। साथ ही कोरोना को मात देने के लिए राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार के एक आदेश के मुताबिक, लॉकडाउन की इस अवधि में आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और उसके उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक सलाहकार समिति का भी गठन किया है। लखनऊ एसजीपीजीआई के निदेशक डा.आर.के.धीमान की अध्यक्षता में इस कमेटी का गठन हुआ है। जिसमें 14 सदस्यों को शामिल किया गया है।
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घण्टों मेंराज्य में 25858 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं जबकि 38683 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना संक्रमण से राज्य में मंगलवार को 352 लोगों की मौत हुई। दूसरे बड़े शहर कानपुर में 66 लोगों को कोरोना निगल गया है।


Comments
Post a Comment