4 अप्रैल सन 1997 को जनपद कौशाम्बी का गठन हुआ था।#कौशाम्बीजनपदइलाहाबाद यानी जो आज प्रयागराज नाम से जाना जाता है उससे अलग कर #कौशाम्बी बनाया गया था। #
कौशाम्बी_बुद्ध काल की परम विख्यात वत्स देश के राजा उदयन की राजधानी थी।
जनपद में शीतला धाम कड़ा,क्रांतिकारी मौलाना लियकताअली खान,दुर्गा भाभी का गांव शहजादपुर,सूफी संत मलूकदास का आश्रम,यमुना किनारे बसा जैन समाज का पभोसा मंदिर,कड़ा का कलेश्वर मंदिर भी प्रसिद्ध है। यह दो नदियां गंगा एवं यमुना के मध्य बसा है। इसी लिए इसको द्वाबा भी कहा जाता है।
महाभारत के अनुसार
महाभारत के अनुसार कौशांबी की स्थापना चेदिराज के पुत्र उपरिचर वसु ने की थी। जबकि रामायण में इस नगरी को कुश के पुत्र कुशम्ब द्वारा स्थापित बताया गया है। दीर्घ निकाय में महात्मा बुद्ध के प्रमुख शिष्य आनंद ने कौशाम्बी की गणना तत्कालीन सम्पन्न विख्यात एवं वैभवपूर्ण नगरों में की है।
कौशांबी का प्राचीन इतिहास, पुरानी कौशांबी का इतिहास, हिस्ट्री ऑफ कौशांबी
कौशांबी का इतिहास बहुत प्राचीन है। इसके अनेक साहित्यिक प्रमाण मिलते है। शतपथ और गौपथ ब्राह्मणों में इसका उल्लेख अप्रत्यक्ष रूप से आया है। इन दोनों ग्रंथों से पता चलता है कि उद्दालक आरूणि का एक शिष्य कौशाम्बेय अर्थात कौशाम्बी का रहने वाला भी कहलाता था। उसके बाद इस स्थान का उल्लेख हमें महाभारत, रामायण, तथा हरिवंश पुराण में भी प्राप्त होता है। महाभारत के अनुसार कौशांबी की स्थापना चेदिराज के पुत्र उपरिचर वसु ने की थी। जबकि रामायण में इस नगरी को कुश के पुत्र कुशम्ब द्वारा स्थापित बताया गया है।
प्राचीन ग्रंथों में विख्यात होने पर भी कौशाम्बी का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व राजा उदयन के समय से आरम्भ हुआ था। राजा उदयन के पूर्व जिन राजाओं ने कौशाम्बी पर शासन किया उनका उल्लेख पुराणों में किया गया है। अर्जुन के पौत्र राजा परिक्षित से लेकर पांचवीं पीढ़ी में राजा विचक्षु ने अपनी राजधानी हस्तिनापुर से हटा कर कौशाम्बी को बनाया था। विचक्षु और राजा उदयन के बीच 16 राजाओं ने कौशाम्बी पर शासन किया। इस प्रकार से उदयन हस्तिनापुर के कुरूवंश की शाखा के शासक थे। राजा उदयन संस्कृत साहित्य में एक प्रसिद्ध नायक के रूप में भी चित्रित किये गये है। प्रकृति से ही वे वीर तथा विलासी थे। युद्ध, हाथी, वीणा, और सुंदरी उनके प्रिय विषय थे। इसलिए संस्कृत भाषा के विख्यात नाटककार भाप ने उदयन को अपने दो नाटकों स्वप्न वासनदत्ता तथा प्रतिज्ञा-यौगंधरायण में नायक के रूप में प्रस्तुत किया।
उदयन की कथा कथा सरित्सागर, रतनावली, प्रियदर्शिका, स्कंदपुराण, तथा जैनियों के धर्म ग्रंथ विविध तीर्थ कल्प, ललितविस्तर, तिब्बत में पाये गये बौद्ध धर्म संबंधी साहित्य तथा चीनी यात्री हवेनसांग द्वारा लिखित अपने यात्रा वृतांत में मिलती है। साहित्य तथा धर्म ग्रंथों के अनुसार उदयन एक परम प्रतापी शासक थे। जिनके ऐश्वर्य को देखकर तत्कालीन राजा उनसे ईर्ष्या करते थे। अवन्ती के राजा चंद्र प्रद्योत ने एक बार छल से उदयन को बंदी बना लिया। लेकिन बाद में उदयन उन्हीं की पुत्री वासवदत्ता की सहायता से उसके साथ भाग निकले और उसको अपनी रानी बनाया। कथा सरित्सागर में उदयन के दिग्विजय का भी विवरण मिलता है। हर्ष विरचित प्रियदर्शिका से यह ज्ञात होता हैं कि उदयन ने एक बार कंलिंग पर भी विजय प्राप्त की थी।

परंतु बौद्ध ग्रंथों में उदयन का चरित्र कलुषित रूप से चित्रित किया गया है। इसका प्रमुख कारण यही था कि वह बौद्ध न होकर हिन्दू धर्म का पोषक एवं अनुयायी था। कहा जाता हैं कि प्रथम बार जब महात्मा बुद्ध अपने धर्म प्रचार के लिए कपिलवस्तु, वैशाली, एवं राजगृह होते हुए कौशाम्बी पधारे तब राजा ऊदयन अपनी सेनाओं के साथ कंकावली नगरी पर आक्रमण करने के लिए प्रस्थान कर रहा था। अतः शांति के इस दूत को देखकर वह अत्यंत क्रोधित हुआ और महात्मा बुद्ध पर एक बाण भी छोडा। परंतु महात्मा बुद्ध के चमत्कार से उस बाण से यह आवाज निकली — क्रोध और क्षोभ से दुख उत्पन्न होता है, इस लोक में जो त्याग न करता हुआ युद्ध करता है, उसको मृत्यु के पश्चात नर्क की यंत्रणाओं में पडना पडता है, अतः दुख एवं युद्धों को दूर रखो” इस चमत्कार का महाराज उदयन पर बडा प्रभाव पड़ा और वे महात्मा बुद्ध से उपदेश सुनकर बौद्ध धर्म के अनुयायी बन गए। राजा उदयन के बौद्ध धर्म में दीक्षित होने की इसी प्रकार की कथा तिब्बती बौद्ध ग्रंथों में भी मिलती है। इन कथाओं से यह सिद्ध होता है कि राजा उदयन पहले बौद्ध धर्म के प्रति शत्रुता की भावना रखता था, परंतु बाद में उस धर्म का अनुयायी हो गया।
महाराजा उदयन के बौद्ध धर्म में दीक्षित हो जाने के बाद कौशाम्बी में विहारो और विश्रामगृहों की रचना होने लगी। महात्मा बुद्ध के विश्राम करने के लिए घोषितराम सबसे अधिक भव्य और सुंदर बनवाया गया था। यह स्थान यमुना नदी के तट पर कौशाम्बी के दक्षिण पूर्व भाग में बना हुआ था, और जिसको फाह्यान और ह्वेनसांग ने भी देखा था।
बौद्ध कथानकों के आधार पर महात्मा बुद्ध का कम से कम दो बार कौशाम्बी आना सिद्ध होता हैं। इस अवसर उन्होंने कई उपदेश दिये थे। इनमे से कोसम्बियसुत्त, स्कंदसुत्त, बोधिराज कुमारसुत्त आदि अत्यंत प्रसिद्ध माने जाते है। इनमे विशेष रूप से पारंपरिक कहल तथा ढ़ोंगी गुरूओं से सचेत किया गया है। बुद्ध के समय में ही कुछ अहंकारी भिक्षुओं ने संघ में भेद डालने की चेष्टा की थी तब इस प्रवृत्ति को दूर करने की चेष्टा से महात्मा बुद्ध ने कोसम्बियसुत्त का उपदेश दिया था। कुछ बौद्ध ग्रंथों में इस बात का भी स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि कौशाम्बी के तीन प्रमुख सेठो- घोषित, कुक्कुट और पवारीय के निमंत्रण पर महात्मा बुद्ध कौशाम्बी पधारे थे। इन्हीं तीन भक्तों ने महात्मा बुद्ध के आवास के लिए अपने नाम से तीन विहारो को बनवाया था। तिपल्लत्थमिग जातक के अनुसार महात्मा बुद्ध के ठहरने का कौशाम्बी मे एक और स्थान था। जो बद्रीकाराम के नाम से विख्यात था, इ प्रकार से कौशाम्बी या उसके आसपास में बनाये गये चार विहारो की सूचना मिलती है। जिनकी रचना महात्मा बुद्ध के समय मैं ही हो गई थी। कौशाम्बी में दिये गए बुद्ध के उपदेशों को पढ़ने से ऐसा लगता है कि वे अपने अनुयायियों की कलह से बहुत दुखी थे। अतः कहा जाता है कि एक बार वे अपने शिष्यों से रूठ करके पारिलेयक वन में भूखे प्यासे एकांतवास करने लगे। उस समय द्रवित होकर एक बंदर ने उन्हें प्याला भर शहद प्रदान किया। तत्पश्चात उसने कुएँ में कूद कर देवयोनि प्राप्त की, इस चमत्कार का उनके शिष्यों पर बड़ा प्रभाव पड़ा और कुछ दिन तक संघ में फूट एवं कलह कम रही।
Homeभारत के पर्यटन स्थलकौशांबी का इतिहास – हिस्ट्री ऑफ कौशांबी बौद्ध तीर्थ स्थल
कौशांबी की गणना प्राचीन भारत के वैभवशाली नगरों मे की जाती थी। महात्मा बुद्ध जी के समय वत्सराज उदयन की राजधानी के रूप में इस नगरी ने अद्वितीय गौरव प्राप्त किया। उदयन की गौरवपूर्ण गाथा से संस्कृत साहित्य भरा पड़ा है। कौशांबी के महान श्रेष्ठियों के निमंत्रण और आग्रह पर महात्मा बुद्ध इस नगरी में पधारे थे। जहां उनके वास के लिए कई विशाल विहारो का निर्माण कराया गया था। बौद्ध साहित्य में वर्णित प्रसिद्ध घोषिताराम विहार इसी नगरी में स्थापित था। जिसके भग्नावशेष कौशांबी की खुदाई मे प्राप्त हुए है। कौशांबी पुरास्थल पर प्रयागराज विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस खुदाई के कारण इतिहासकारों एवं विद्वानों, भक्तों, और पर्यटकों का ध्यान इस ओर बडी संख्या आकर्षित हो रहा है। आज के अपने इस लेख में हम कौशांबी का प्राचीन इतिहास, कौशांबी पर्यटन स्थल, कौशांबी बौद्ध मंदिर, बौद्ध तीर्थ कौशांबी का महत्व, हिस्ट्री ऑफ कौशांबी आदि के बारें मे विस्तार से जानेगें।
कौशांबी का प्राचीन इतिहास, पुरानी कौशांबी का इतिहास, हिस्ट्री ऑफ कौशांबी Koshambi history in hindi
कौशांबी का इतिहास बहुत प्राचीन है। इसके अनेक साहित्यिक प्रमाण मिलते है। शतपथ और गौपथ ब्राह्मणों में इसका उल्लेख अप्रत्यक्ष रूप से आया है। इन दोनों ग्रंथों से पता चलता है कि उद्दालक आरूणि का एक शिष्य कौशाम्बेय अर्थात कौशाम्बी का रहने वाला भी कहलाता था। उसके बाद इस स्थान का उल्लेख हमें महाभारत, रामायण, तथा हरिवंश पुराण में भी प्राप्त होता है। महाभारत के अनुसार कौशांबी की स्थापना चेदिराज के पुत्र उपरिचर वसु ने की थी। जबकि रामायण में इस नगरी को कुश के पुत्र कुशम्ब द्वारा स्थापित बताया गया है।
दीर्घ निकाय में महात्मा बुद्ध के प्रमुख शिष्य आनंद ने कौशाम्बी की गणना तत्कालीन सम्पन्न विख्यात एवं वैभवपूर्ण नगरों में की है। दीर्घ निकाय पर भाप्य लिखते हुये बुद्धघोष ने तत्कालीन प्रसिद्ध नगरों जैसे– चम्बा, राजगृह, श्रावस्ती, साकेत, एवं वाराणसी के वर्णन के साथ साथ कौशाम्बी के कुछ प्रसिद्ध श्रेष्ठियों का भी उल्लेख किया है।
कौशांबी पुरास्थल के सुंदर दृश्य
कौशांबी पुरास्थल के सुंदर दृश्य
प्राचीन ग्रंथों में विख्यात होने पर भी कौशाम्बी का ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व राजा उदयन के समय से आरम्भ हुआ था। राजा उदयन के पूर्व जिन राजाओं ने कौशाम्बी पर शासन किया उनका उल्लेख पुराणों में किया गया है। अर्जुन के पौत्र राजा परिक्षित से लेकर पांचवीं पीढ़ी में राजा विचक्षु ने अपनी राजधानी हस्तिनापुर से हटा कर कौशाम्बी को बनाया था। विचक्षु और राजा उदयन के बीच 16 राजाओं ने कौशाम्बी पर शासन किया। इस प्रकार से उदयन हस्तिनापुर के कुरूवंश की शाखा के शासक थे। राजा उदयन संस्कृत साहित्य में एक प्रसिद्ध नायक के रूप में भी चित्रित किये गये है। प्रकृति से ही वे वीर तथा विलासी थे। युद्ध, हाथी, वीणा, और सुंदरी उनके प्रिय विषय थे। इसलिए संस्कृत भाषा के विख्यात नाटककार भाप ने उदयन को अपने दो नाटकों स्वप्न वासनदत्ता तथा प्रतिज्ञा-यौगंधरायण में नायक के रूप में प्रस्तुत किया।
उदयन की कथा कथा सरित्सागर, रतनावली, प्रियदर्शिका, स्कंदपुराण, तथा जैनियों के धर्म ग्रंथ विविध तीर्थ कल्प, ललितविस्तर, तिब्बत में पाये गये बौद्ध धर्म संबंधी साहित्य तथा चीनी यात्री हवेनसांग द्वारा लिखित अपने यात्रा वृतांत में मिलती है। साहित्य तथा धर्म ग्रंथों के अनुसार उदयन एक परम प्रतापी शासक थे। जिनके ऐश्वर्य को देखकर तत्कालीन राजा उनसे ईर्ष्या करते थे। अवन्ती के राजा चंद्र प्रद्योत ने एक बार छल से उदयन को बंदी बना लिया। लेकिन बाद में उदयन उन्हीं की पुत्री वासवदत्ता की सहायता से उसके साथ भाग निकले और उसको अपनी रानी बनाया। कथा सरित्सागर में उदयन के दिग्विजय का भी विवरण मिलता है। हर्ष विरचित प्रियदर्शिका से यह ज्ञात होता हैं कि उदयन ने एक बार कंलिंग पर भी विजय प्राप्त की थी।
परंतु बौद्ध ग्रंथों में उदयन का चरित्र कलुषित रूप से चित्रित किया गया है। इसका प्रमुख कारण यही था कि वह बौद्ध न होकर हिन्दू धर्म का पोषक एवं अनुयायी था। कहा जाता हैं कि प्रथम बार जब महात्मा बुद्ध अपने धर्म प्रचार के लिए कपिलवस्तु, वैशाली, एवं राजगृह होते हुए कौशाम्बी पधारे तब राजा ऊदयन अपनी सेनाओं के साथ कंकावली नगरी पर आक्रमण करने के लिए प्रस्थान कर रहा था। अतः शांति के इस दूत को देखकर वह अत्यंत क्रोधित हुआ और महात्मा बुद्ध पर एक बाण भी छोडा। परंतु महात्मा बुद्ध के चमत्कार से उस बाण से यह आवाज निकली — क्रोध और क्षोभ से दुख उत्पन्न होता है, इस लोक में जो त्याग न करता हुआ युद्ध करता है, उसको मृत्यु के पश्चात नर्क की यंत्रणाओं में पडना पडता है, अतः दुख एवं युद्धों को दूर रखो” इस चमत्कार का महाराज उदयन पर बडा प्रभाव पड़ा और वे महात्मा बुद्ध से उपदेश सुनकर बौद्ध धर्म के अनुयायी बन गए। राजा उदयन के बौद्ध धर्म में दीक्षित होने की इसी प्रकार की कथा तिब्बती बौद्ध ग्रंथों में भी मिलती है। इन कथाओं से यह सिद्ध होता है कि राजा उदयन पहले बौद्ध धर्म के प्रति शत्रुता की भावना रखता था, परंतु बाद में उस धर्म का अनुयायी हो गया।
महाराजा उदयन के बौद्ध धर्म में दीक्षित हो जाने के बाद कौशाम्बी में विहारो और विश्रामगृहों की रचना होने लगी। महात्मा बुद्ध के विश्राम करने के लिए घोषितराम सबसे अधिक भव्य और सुंदर बनवाया गया था। यह स्थान यमुना थे। वसुबंधु के बडे भाई असंग योगाचार विचारधारा के मूल प्रवर्तक थे। उन्हीं की विचारधारा के प्रभाव से दिण्डनाग एवं धर्मकीर्ति जैसे अतुलिक तार्किक उत्पन्न हुए। वसुबन्धु और असंग के यहां निवास करने से यह सिद्ध होता है कि इस काल में कौशाम्बी बौद्ध दर्शन का प्रधान केन्द्र था।
सातवीं शताब्दी से 11 वी शताब्दी तक कौशाम्बी का प्रदेश किसी न किसी रूप में कन्नौज के राजाओं के अधिकार में रहा किंतु उनका राजनीतिक महत्व धीरे धीरे फीका पड़ता चला गया और जो कुछ बचा कुचा महत्व था वह 12 वी शताब्दी के अन्त में यवनों के आक्रमणों से लुप्त हो गया।
तब से 1836 ईसवीं तक कौशाम्बी का इतिहास अंधकार के गर्त में विलीन रहा। जब श्री कर्निघम ने खोज कर इसके प्राचीन गौरव को प्रकाश में लाये। इसके बाद सन् 1921-22 में दयाराम सहानी तथा सन् 1934-35 में ननी गोपाल मजूमदार ने यहां खुदाई की और कुछ महत्वपूर्ण इमारतें तथा मूर्तियां आदि निकाली, जिसके फलस्वरूप कौशाम्बी की पुरातत्व संबंधी वस्तुओं में जन अभिरुचि बहुत बढ़ी और लोगों ने यहां कलाकृतियों को एकत्रित करना आरम्भ किया। इनमें अधिकांश वस्तुएं प्रयागराज के संग्रहालय में है। ये वस्तुएं बडे ऐतिहासिक महत्व की है। जिसका कारण इनसे कौशाम्बी ही नही वरन सारे उत्तरी भारत के इतिहास पर महत्वपूर्ण प्रकाश पडता है। केवल मुद्राओं से ही दो दर्जन ऐसे राजाओं का नाम ज्ञात हुआ है जो अन्य किसी सूत्र से ज्ञात नहीं थे। कौशांबी के पुरास्थल से कई ऐतिहासिक इमारतों के अवशेष प्राप्त हुए है। जो आज कौशांबी के दर्शनीय स्थल बने हुए है
कौशाम्बी के क्षेत्र में प्रवेश करते ही चारों ओर दूर तक जो टीला सा दिखाई देता है। उसे लोग उदयन के किले की चारदीवारी बताते है। इस दीवार के बाहर एक खाई थी। जिसका आभास स्थान स्थान पर बने गड्डो से होता है। इस चारदीवारी में विभिन्न परिमाणों की ईटें मिली है। जिनसे इसका अति प्राचीन होना सिद्ध होता है।
Comments
Post a Comment